
रायपुर। नक्सलवाद को लेकर भाजपा नेता और पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर के हालिया बयान ने एक बार फिर राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है। इस पर कांग्रेस ने तीखा पलटवार करते हुए भाजपा और कंवर पर राजनीतिक हताशा का आरोप लगाया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा:“भाजपा सरकार में ननकीराम कंवर को कोई जगह नहीं मिल रही है, इसीलिए वे अब निराशा में ऐसे बयान दे रहे हैं।”
कांग्रेस की प्रतिक्रिया के मुख्य बिंदु:
झीरम घाटी हत्याकांड की याद दिलाते हुए उपाध्याय ने कहा:“जब हमारे शीर्ष नेतृत्व को नक्सलियों ने खत्म किया, तब छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार थी, और वह उचित सुरक्षा भी नहीं दे पाई।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को नक्सलवाद ने क्या खोया है, यह हम भलीभांति जानते हैं।
भूपेश बघेल सरकार के 5 वर्षों के कार्यकाल में कांग्रेस ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जमीनी काम किया है।
उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने हमेशा नक्सलवाद के खात्मे और आदिवासी क्षेत्र के विकास की दिशा में ठोस कार्य किया है।
राजनीतिक माहौल गरमाया
ननकीराम कंवर के बयान और उस पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर नक्सलवाद के मुद्दे पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। आने वाले समय में यह मुद्दा चुनावी बहस का केंद्र बन सकता है।
