Saturday, March 7, 2026
Homeरायपुरमुख्यमंत्री सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने स्वर्गीय श्रीरामजीलाल जी अग्रवाल को अर्पित...

मुख्यमंत्री सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने स्वर्गीय श्रीरामजीलाल जी अग्रवाल को अर्पित की श्रद्धांजलि

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पूज्य पिताश्री स्वर्गीय श्रीरामजीलाल जी अग्रवाल को आज अनेक प्रमुख राजनेताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित कई वरिष्ठ नेता रामजी वाटिका स्थित निवास पर पहुंचे और स्वर्गीय श्रीरामजीलाल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।

अन्य गणमान्य श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे:

  • सांसद चिंतामणि महाराज

  • विधायक प्रबोध मिंज, राजेश मूणत, गजेंद्र यादव, राजेश अग्रवाल

  • पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल

  • धमतरी महापौर रामू रोहरा

  • पूर्व सांसद दिनेश कश्यप

  • पूर्व विधायक नारायण चंदेल, शिवरतन शर्मा, विधान मिश्रा
    सहित अनेक राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र से जुड़े प्रमुख लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने व्यक्त किया आभार:“मेरे पिताजी केवल मेरे मार्गदर्शक नहीं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणास्रोत थे। उनका जीवन सेवा, सादगी और संस्कारों से ओतप्रोत रहा। ऐसे कठिन समय में आप सभी का साथ, स्नेह और संवेदनाएं हमारे परिवार को संबल प्रदान कर रही हैं। मैं हृदय से कृतज्ञ हूं।”

एक प्रेरणादायी जीवन का अवसान

स्वर्गीय श्रीरामजीलाल जी अग्रवाल सामाजिक सरोकारों से गहराई से जुड़े एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व थे। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सेवा, निष्ठा और नैतिक मूल्यों का प्रेरणास्त्रोत बना रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular