
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर इस सप्ताह देशभर के छात्र-नेतृत्व के केंद्र के रूप में उभरेगी, जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक 29 से 31 मई तक इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कृषि मंडपम सभागार में आयोजित होगी। इस तीन दिवसीय आयोजन में देशभर से 478 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे।
27 मई से होगी सांस्कृतिक शुरुआत
बैठक से पूर्व 27 मई की संध्या को एक सांस्कृतिक प्रदर्शनी का आयोजन होगा जिसका उद्घाटन छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और इतिहास, ढोकरा आर्ट, बस्तर मूर्ति कला, और भारतीय गणतंत्र के 75 वर्ष जैसे विषयों को प्रस्तुत किया जाएगा।
भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि
शार्ध शती वर्ष के उपलक्ष्य में ABVP, भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु से लायी गई पवित्र मिट्टी को रायपुर में प्रदर्शित करेगी और बाद में सभी राज्यों में स्मृति स्वरूप भेजा जाएगा।
28 मई: नागरिक अभिनंदन समारोह
28 मई को आयोजित होने वाले नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। रायपुर के प्रबुद्ध नागरिक इस अवसर पर परिषद के संवाद और सामाजिक सहभागिता का हिस्सा बनेंगे।
बैठक की प्रमुख विशेषताएं:
तिथि: 29-31 मई 2025
स्थान: कृषि मंडपम, IGKV, रायपुर
प्रतिनिधि: सभी राज्यों से 478+ प्रतिनिधि
पूर्व बैठक: 28 मई को अभाविप के विभिन्न आयामों की बैठक
चर्चा के प्रमुख विषय:
-
शिक्षा क्षेत्र में सुधार
-
पर्यावरणीय उत्तरदायित्व और नवाचार
-
राष्ट्रीय सुरक्षा व आंतरिक मुद्दे
-
वैश्विक परिप्रेक्ष्य में भारत की भूमिका
-
राष्ट्रीय छात्र-युवा नीति पर हस्तक्षेप
प्रस्ताव जो पारित होंगे:
-
भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन कगार को लेकर अभिनंदन प्रस्ताव
-
कोचिंग संस्थानों में फीस नियंत्रण के लिए नीति निर्माण
-
केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्ति की शीघ्रता
-
आंतरिक सुरक्षा पर राष्ट्रव्यापी विमर्श
-
भारत के वैश्विक संबंधों पर रणनीतिक प्रस्ताव
पर्यावरण को समर्पित आयोजन
-
‘Zero Food Waste’ नीति
-
बचा हुआ भोजन सेवा बस्तियों में वितरित
-
बायोडीग्रेडेबल नेमप्लेट, गोधन व लकड़ी के बुरादों का प्रयोग
-
छिलकों से कंपोस्ट खाद तैयार
राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी का वक्तव्य:
“यह बैठक न केवल संगठन की आगामी कार्ययोजना तय करेगी, बल्कि युवाओं की भूमिका को भी परिभाषित करेगी। शिक्षा से लेकर सुरक्षा तक – हर विषय पर विद्यार्थी परिषद की स्पष्ट दृष्टि और सक्रिय हस्तक्षेप प्राथमिकता है।”
