Sunday, March 8, 2026
Homeछत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीजएचएसआरपी नंबर प्लेट शिविर रविभवन में सफलतापूर्वक संपन्न कैट

एचएसआरपी नंबर प्लेट शिविर रविभवन में सफलतापूर्वक संपन्न कैट

रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट), रविभवन व्यापारी संघ एवं क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन रविभवन परिसर में किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में वाहन मालिकों ने भाग लेकर एचएसआरपी प्लेट के लिए आवेदन किया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी, प्रदेश एक्सक्यूटिव चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरिंदर सिंह एवं कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य आमजन को एचएसआरपी की अनिवार्यता की जानकारी देना एवं सुविधा पूर्वक नंबर प्लेट लगवाने की प्रक्रिया को सरल बनाना था।

 एचएसआरपी अब अनिवार्य

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आशीष देवांगन ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देशानुसार अब सभी वाहनों पर एचएसआरपी लगाना अनिवार्य है। विभाग द्वारा इस कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने हेतु बिचौलियों से बचाव और धोखाधड़ी से सुरक्षा के लिए शिविरों के माध्यम से सीधे आवेदन लेकर नंबर प्लेट लगाई जा रही हैं।

सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला ने बताया कि 1 अप्रैल 2019 से पूर्व रजिस्टर्ड वाहनों के लिए भी एचएसआरपी लगाना केंद्रीय मोटरयान अधिनियम 1988 एवं नियम 1989 के अंतर्गत अनिवार्य किया गया है। उच्च न्यायालय के समय-समय पर दिए गए निर्देशों के अनुसार यह कार्य राज्य में सुचारू रूप से किया जा रहा है।

शिविर में आवश्यक दस्तावेज़

कैट के वाइस चेयरमेन अमर पारवानी ने बताया कि इस शिविर में आवेदन हेतु वाहन स्वामी को आरसी, आधार कार्ड, एवं पंजीकृत मोबाइल नंबर साथ लाना आवश्यक था। एचएसआरपी के लिए शासन द्वारा निर्धारित शुल्क भी लिया गया।

उन्होंने यह भी बताया कि सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल 1989 के नियम 50 एवं एचएसआरपी ऑर्डर ऑफ 2001 के अंतर्गत देशभर में एचएसआरपी को लागू करने के प्रयास लगातार जारी हैं।

 प्रमुख उपस्थितियाँ:

शिविर में कैट, युवा कैट, एवं रविभवन व्यापारी संघ के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं:
अमर पारवानी, जितेन्द्र दोशी, परमानन्द जैन, वासु माखीजा, सुरिंदर सिंह, कैलाश खेमानी, विक्रम केवलानी, जय नानवानी, प्रीतपाल सिंह बग्गा, नरेश पाटनी, नागेन्द्र तिवारी, राजेन्द्र खटवानी, विजय पटेल, विक्रांत राठौर, हरसुख पटेल, हिमांशु वर्मा, आनंद छत्री, सतीश गिन्दवानी, जय निभानी सहित रविभवन के व्यापारीगण।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular