Saturday, March 7, 2026
HomeRaj Chakar Newsअसम प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों ने दिल्ली में कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व से की...

असम प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों ने दिल्ली में कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व से की मुलाकात, संगठन को मजबूत करने पर हुआ मंथन

रायपुर। असम प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल तथा असम प्रदेश के प्रभारी जितेन्द्र भंवर सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। बैठक में संगठनात्मक रणनीतियों एवं आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

पूर्व विधायक और असम प्रदेश कांग्रेस के स्पेशल ऑब्जर्वर विकास उपाध्याय ने बताया कि बैठक में असम कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष गौरव गोगई, कार्यकारी अध्यक्ष जाकिर हुसैन सिकदार, रोसलीना तिर्के, प्रदीप सरकार समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात केवल एक शिष्टाचार भेंट नहीं थी, बल्कि इसमें संगठन की मजबूती, जनसंपर्क अभियान की रणनीतियां और असम की जन-आकांक्षाओं को राजनीतिक मंच पर प्रमुखता देने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी गंभीर मंथन हुआ।

विकास उपाध्याय ने कहा,”कांग्रेस नेतृत्व के मार्गदर्शन में हम असम में जन-आकांक्षाओं को स्वर देने और संगठन को मजबूत करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं। आने वाले समय में 2026 को लक्ष्य बनाकर हमारी रणनीतियां तैयार हैं और हमें विश्वास है कि असम में कांग्रेस को एक नई ऊर्जा मिलेगी।”

बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों, बूथ स्तर पर संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियानों को गति देने और जमीनी कार्यकर्ताओं को सशक्त करने पर भी चर्चा हुई। यह बैठक असम प्रदेश कांग्रेस के लिए एक नई दिशा और दृष्टि तय करने वाली मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular