Sunday, March 8, 2026
Homeकोंडागांवकेशकाल घाटी के 8वें मोड़ पर पलटा ट्रेलर, NH-30 पर यातायात ठप

केशकाल घाटी के 8वें मोड़ पर पलटा ट्रेलर, NH-30 पर यातायात ठप

कोंडागांव। बस्तर की लाइफलाइन कहे जाने वाली केशकाल घाटी के 8वें मोड़ पर शुक्रवार दोपहर एक भारी ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है।

घाट के दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे यात्रियों और मालवाहक वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को सड़क से हटवाने का प्रयास जारी है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि यातायात बहाल करने में लगभग 3 से 4 घंटे का समय लग सकता है। मौके पर क्रेन और अन्य सहायता उपकरण मंगाए गए हैं ताकि ट्रेलर को जल्द से जल्द हटाया जा सके।

राष्ट्रीय राजमार्ग-30, जो बस्तर से रायपुर और अन्य बड़े शहरों को जोड़ता है, पर आवागमन बाधित होने से व्यापारिक एवं दैनिक परिवहन पर भी असर पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular