Saturday, March 7, 2026
HomeRaipur policeउड़ीसा निवासी बाइक चोर गिरफ़्तार, 6 लाख की चार स्पोर्ट्स बाइक ज़ब्त

उड़ीसा निवासी बाइक चोर गिरफ़्तार, 6 लाख की चार स्पोर्ट्स बाइक ज़ब्त

रायपुर। रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सरस्वती नगर थाना की संयुक्त टीम ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सरस्वती नगर क्षेत्र से 4 स्पोर्ट्स बाइक चोरी करने वाले उड़ीसा निवासी आरोपी राज किशोर उर्फ राज (22 वर्ष) और एक विधि के साथ संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की चार महंगी स्पोर्ट्स बाइकों को ज़ब्त किया गया है, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹6,00,000/- है।

इस तरह की गई थी वारदात

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से दोपहिया वाहन चुराए और फिर उन्हें उड़ीसा में बेचने की योजना बना रहे थे। एंटी क्राइम यूनिट को सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक चोरी की बाइक लेकर ग्राहक की तलाश में है। तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम ने उसे धरदबोचा।

पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी बाल अपचारी के साथ मिलकर बाइक चोरी करना कबूल किया। बाद में उसकी निशानदेही पर शेष तीन बाइकें भी बरामद कर ली गईं।

जप्त वाहन एवं पंजीबद्ध अपराध

वाहन क्रमांक अपराध क्रमांक धारा
CG/19/BU/4510 62/2025 धारा 303(2) बी.एन.एस.
CG/19/BN/9597 77/2025 धारा 303(2) बी.एन.एस.
CG/04/MY/9374 95/2025 धारा 303(2) बी.एन.एस.
CG/04/PN/9391 106/2025 धारा 303(2) बी.एन.एस.

गिरफ्तार आरोपी

  1. राज किशोर उर्फ राज महंत, पिता – सिलकम महंत
    उम्र – 22 वर्ष
    निवासी – कादोवासा, थाना कांटाभांजी, जिला बलांगीर, उड़ीसा।

  2. विधि के साथ संघर्षरत एक बालक, नाम गोपनीय।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बनी विशेष टीम

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस निरीक्षक रविन्द्र यादव (थाना प्रभारी सरस्वती नगर) और निरीक्षक परेश पांडेय (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

टीम में शामिल रहे:
प्र.आर. विजय पटेल, महेन्द्र राजपूत, म.प्र.आर. बसंती मौर्य, आर. राकेश पांडेय, अभिषेक सिंह, टीकम साहू, शिवम द्विवेदी, सउनि प्रेमराज बारिक, सउनि ओस्कार केरकेट्टा और प्र.आर. राम रतन भुआर्य।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular