Saturday, March 7, 2026
HomeRaj Chakar Newsछत्तीसगढ़ में नियमों की अनदेखी, कुम्हारी टोल प्लाजा को लेकर नितिन गडकरी...

छत्तीसगढ़ में नियमों की अनदेखी, कुम्हारी टोल प्लाजा को लेकर नितिन गडकरी से मिले विकास उपाध्याय

रायपुर नागपुर। छत्तीसगढ़ में 60 किलोमीटर के दायरे में दो टोल प्लाजा संचालन के नियम का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। इसको लेकर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से नागपुर स्थित उनके निज निवास पर मुलाकात की और विस्तृत चर्चा की। चर्चा के दौरान कुम्हारी टोल प्लाजा से अवैध वसूली और नियमों के उल्लंघन की शिकायत की गई, जिस पर मंत्री गडकरी ने जल्द कार्रवाई और टोल प्लाजा बंद करने का आश्वासन दिया।

क्‍या है मामला?

विकास उपाध्याय ने बताया कि केंद्र सरकार की नीति के अनुसार 60 किमी के भीतर दो टोल प्लाजा संचालित नहीं किए जा सकते, लेकिन छत्तीसगढ़ में कुम्हारी टोल प्लाजा समेत कई ऐसे टोल हैं जो इस सीमा के भीतर आते हैं। इसके बावजूद वसूली की जा रही है, जो जनता के साथ अन्याय और नियमों की अवहेलना है।

गडकरी को सौंपा गया ज्ञापन, मांगा था समय

पूर्व विधायक ने पहले एक पत्र भेजकर नितिन गडकरी को इस विषय में अवगत कराया था और प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात के लिए समय की मांग की थी। अब जाकर हुई इस मुलाकात में उन्होंने नियम कंडिका का हवाला देते हुए स्पष्ट रूप से बताया कि किस प्रकार से टोल वसूली नियमों के विरुद्ध हो रही है।

वर्षों से चल रहा है आंदोलन

विकास उपाध्याय ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने के लिए आंदोलनरत हैं। इस मुद्दे को लेकर उन्होंने:

  • एनएचएआई कार्यालय का घेराव

  • हस्ताक्षर अभियान

  • स्थानीय प्रदर्शन

  • छत्तीसगढ़ के बीजेपी सांसदों को समर्थन हेतु पत्र
    जैसे कई चरणबद्ध आंदोलन किए हैं।

केंद्रीय मंत्री का आश्वासन

नितिन गडकरी ने इस चर्चा को गंभीरता से लेते हुए कहा कि वे कुम्हारी टोल प्लाजा को जल्द बंद करेंगे और छत्तीसगढ़ के अन्य संदिग्ध टोल प्लाजा की भी जानकारी मंगवाकर जांच कराएंगे। उन्होंने इस बात को दोहराया कि लोकसभा में पहले ही स्पष्ट किया गया है कि 60 किमी के भीतर दो टोल प्लाजा नहीं चल सकते।

अल्टीमेटम: दिल्ली और नागपुर में होगा प्रदर्शन

विकास उपाध्याय ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही कार्रवाई नहीं हुई, तो वे रायपुर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देंगे और नागपुर स्थित नितिन गडकरी के निवास के सामने प्रदर्शन करेंगे।

विकास उपाध्याय का बयान”हम जनता के अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। यह केवल कुम्हारी की नहीं, पूरे छत्तीसगढ़ की आवाज़ है। अगर सरकार नहीं सुनती तो हम सड़क पर उतरेंगे।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular