
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक 4 जून को दोपहर 12 बजे रायपुर स्थित मंत्रालय (मंलालय) में आयोजित की गई है।
इस कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार कई अहम नीतिगत और प्रशासनिक निर्णय ले सकती है। सूत्रों के अनुसार, कुछ जनहितैषी योजनाओं, वित्तीय आवंटनों और कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़े मामलों पर भी चर्चा संभव है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले 14 मई को हुई कैबिनेट बैठक में भी सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई थी। ऐसे में 4 जून को होने वाली बैठक को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में विशेष रुचि देखी जा रही है।
