Saturday, March 7, 2026
Homeदेश दुनियाअब इंसानों की तरह बात करेगा आपका फोन! Google Gemini Live फीचर...

अब इंसानों की तरह बात करेगा आपका फोन! Google Gemini Live फीचर से मोबाइल बना आपका AI दोस्त

रायपुर। टेक्नोलॉजी की दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव लाते हुए Google ने अपने सालाना इवेंट Google I/O 2025 में एक ऐसा AI फीचर लॉन्च किया है, जो आपके स्मार्टफोन को एक इंटेलिजेंट इंसानी दोस्त में बदल देगा। इस नए फीचर का नाम है Gemini Live।

क्या है Gemini Live?

Gemini Live, गूगल के Project Astra का हिस्सा है, जिसे रियल टाइम इंटरएक्शन के लिए डिजाइन किया गया है। यह फीचर कैमरे और माइक्रोफोन के ज़रिए आपके सवालों को समझकर इंसानी भाषा में जवाब देता है – वह भी लाइव!

अब आपका फोन सिर्फ “सुन” नहीं सकता, बल्कि आपको “देख” भी सकता है और आपके आस-पास की चीज़ों को पहचानकर तुरंत जानकारी दे सकता है।

Gemini Live कैसे काम करता है?

उदाहरण के तौर पर
आप सड़क पर चल रहे हैं, किसी बिल्डिंग को कैमरे से दिखाते हुए पूछते हैं, “यह क्या है?” और Gemini Live तुरंत जानकारी देता है – जैसे कोई दोस्त समझा रहा हो।

ऐसे करें इस्तेमाल:

  1. Gemini ऐप डाउनलोड करें – Android या iOS स्टोर से

  2. परमिशन Allow करें – कैमरा, माइक और इंटरनेट की

  3. Gemini Live आइकन टैप करें

  4. कैमरा ऑन करें और किसी ऑब्जेक्ट को दिखाएं

  5. प्रश्न पूछें और तुरंत जवाब पाएं

Gemini Live क्या-क्या कर सकता है?

  • किसी टेक्स्ट, बिल्डिंग या ऑब्जेक्ट को पहचानना

  • इंसानी भाषा में संवाद

  • Google Calendar, Notes, Maps और Tasks से कनेक्ट

  • टू-डू लिस्ट बनाना, इवेंट जोड़ना और लोकेशन बताना

उदाहरण:
अगर आप किसी पोस्टर को स्कैन करते हैं जिसमें कोई कॉन्सर्ट की तारीख हो, तो Gemini Live आपसे पूछेगा – “क्या इसे कैलेंडर में जोड़ना चाहेंगे?”

क्या है खास?

 बिना महंगे फोन के भी चलेगा
 कोई एक्स्ट्रा डिवाइस की जरूरत नहीं
 विजुअल चीजों को तुरंत पहचानता है
 स्मार्टफोन को बना देता है वर्चुअल असिस्टेंट

जरूरी सूचना:

इंटरनेट कनेक्शन अनिवार्य है, क्योंकि Gemini Live वेब से लाइव जानकारी लेकर जवाब देता है।

टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स की मानें तो यह फीचर आने वाले समय में मोबाइल यूज़ का तरीका ही बदल देगा। अब फोन सिर्फ स्मार्ट नहीं, “स्मार्टर” और “ह्यूमन-लाइक” हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular