Sunday, March 8, 2026
Homeरायपुरछत्तीसगढ़ मराठा समाज की आमसभा में राघोबा महाडीक बने नए प्रदेश अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ मराठा समाज की आमसभा में राघोबा महाडीक बने नए प्रदेश अध्यक्ष

रायपुर। छत्तीसगढ़ मराठा समाज द्वारा हाल ही में रायपुर में आयोजित आमसभा में संगठन के सैकड़ों सदस्यों की उपस्थिति में राघोबा महाडीक को सर्वसम्मति से नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। आमसभा में राज्यभर से आए जिलाध्यक्षों और प्रतिनिधियों ने एकमत होकर उनका समर्थन किया।

इस महत्वपूर्ण आमसभा में रायपुर से लोकेश पवार, धमतरी से दीपक लोंढे, दुर्ग से संजय ढगे, जगदलपुर से किशोर जाधव, गरियाबंद से आलोक बाघ, बिलासपुर से भगवंत शिंदे, कोरबा से नरेंद्र वाकड़े, महासमुंद से राजेंद्र घाटगे, भानुप्रतापपुर से निशा कदम, तथा सिमगा, राजिम, कसडोल, और भिलाई से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अरुण घाटगे ने समाज की शांति और सौहार्दपूर्ण प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा कि यह चुनाव समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश देगा। उन्होंने नव नियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए समाज को संगठित और प्रगतिशील दिशा में ले जाने का आह्वान किया।

अपने मनोनयन के बाद राघोबा महाडीक ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि वे समाज के सभी वर्गों को एकजुट कर कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि समय के साथ समाज में जो विसंगतियां उत्पन्न हो रही हैं, उन्हें रोकने के लिए प्राथमिकता से प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश महाडीक, धमतरी से गणेश पवार, अनिल सालुंके, विनोद लांडे, विनोद रणसिंह, मुकुंद पवार, बिलासपुर से नरेश गायकवाड, काशी राव, आशीष कापसे, हर्षवर्धन भोसले, कोमाखान से आशीष वाकड़े, मनीष महाडिक, रायपुर से महेंद्र जाधव, सुरेंद्र डूकरे, शरद फरताडे, गुणवंत घाटगे, संभाजी घाटगे, नीरज इंगले, ललित महाडिक, आशीष शिंदे सहित समाज के सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।

सभा का संचालन महासचिव विक्रम बाकरे द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular