
रायपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ापारा स्थित हनुमान मंदिर गली में देर रात मामूली टकराव के बाद हुए विवाद में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को चिह्नित कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना का विवरण:
रात लगभग 12 से 1 बजे के बीच थाना कोतवाली को सूचना मिली कि हनुमान मंदिर गली के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है। थाना पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुँची और तत्काल घायल को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान सूजन सरकार, पिता नित्तो बाबू सरकार (उम्र 35 वर्ष), निवासी शांति नगर पश्चिम, थाना बाली, जिला हावड़ा, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।
सीसीटीवी से खुला मामला:
घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जाँच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक की पहचान की। पूछताछ के लिए थाने लाए जाने पर उसने अपराध कबूल किया।
गिरफ्तार आरोपी:
-
नाम: दीपक लोहार उर्फ गप्पू
-
पिता: नोहर विश्वकर्मा
-
उम्र: लगभग 22 वर्ष
-
निवासी: गोबरा नवापारा
आरोपी ने बताया कि रात को रास्ते में चलते समय मृतक से टकराव हो गया, जिससे दोनों के बीच वाद-विवाद और मारपीट हो गई। इसी दौरान आरोपी ने अपने पास रखे धारदार हथियार से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।
पुलिस की कार्रवाई:
थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। धारा 103 बी.एन.एस. के तहत अपराध क्रमांक 112/25 दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
