Saturday, March 7, 2026
Homeछत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज6 जून को मैक कॉलेज में होगा प्रदेश स्तरीय व्यापारी सम्मेलन, डॉ....

6 जून को मैक कॉलेज में होगा प्रदेश स्तरीय व्यापारी सम्मेलन, डॉ. रमन सिंह होंगे मुख्य अतिथि

रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 6 जून को एक भव्य प्रदेश स्तरीय व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज (मैक कॉलेज) के ऑडिटोरियम, समता कॉलोनी, रायपुर में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा।

सम्मेलन में होंगे कई प्रमुख अतिथि

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे सुनील सिंघी, अध्यक्ष, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार)।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत उपस्थित रहेंगे।

वोकल फॉर लोकल और ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियान होंगे केंद्र में

सम्मेलन में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, ‘संकल्प’, और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे अभियानों पर केंद्रित संवाद और प्रस्ताव रखे जाएंगे। यह आयोजन स्थानीय व्यापारियों को सशक्त बनाने, स्वदेशी उत्पादों के समर्थन, और व्यापारिक हितों की सुरक्षा पर केंद्रित होगा।

कैट पदाधिकारियों ने दी जानकारी

कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमेन जितेंद्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री सुरिंदर सिंह और कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आयोजन की जानकारी दी।

उपस्थित रहेंगे कई प्रमुख व्यापारी नेता

डॉ. रमन सिंह एवं राजेश मूणत से हुई बैठक में कैट युवा इकाई एवं राजनांदगांव इकाई के पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे, जिनमें शामिल हैं:

अमर पारवानी, जितेन्द्र दोशी, परमानंद जैन, सुरिंदर सिंह, राजेन्द्र खटवानी, गोल्डी जैन, विजय पटेल, भास्कर साहू, राजू डागा, राजा मखीजा, संजय तेजवानी, शरद अग्रवाल, गुरुमुख दास वाधवा, अकरम कुरैशी, अरुण शुक्ला, आलोक बिंदल, चिन्टू बग्गा, आकाश चोपड़ा, अमित खंडेलवाल, संजय रिजवानी सहित अनेक प्रमुख व्यापारी।

व्यापारियों के लिए अवसर

यह सम्मेलन व्यापारियों को नीतिगत संवाद, प्रशासनिक सहयोग, और स्थानीय व्यापार के समर्थन के लिए एक बड़ा मंच प्रदान करेगा। आयोजकों ने सभी व्यापारियों से कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular