
आज मंगलवार, 3 जून 2025 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ है, जबकि कुछ को सतर्क रहना होगा। आचार्य मानस शर्मा के अनुसार आज का दिन चंद्र राशि आधारित राशिफल के मुताबिक मिलाजुला प्रभाव लेकर आया है। आइए जानते हैं आज का राशिफल —
मेष राशि
आज का दिन सफलता और तरक्की से भरा रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है और सहकर्मी भी आपका साथ देंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव दूर होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। हालांकि सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। शुभ रंग: दूधिया सफेद
वृषभ राशि
आज के दिन सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं लेकिन धन से जुड़े मामलों में किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। विरोधियों की बातों में न आएं। पारिवारिक मतभेदों को सुलझाने की कोशिश करें और अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। शुभ रंग: लाल
मिथुन राशि
व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी है। नए अवसर मिलेंगे और नए विचार भी आएंगे। बजट का ध्यान रखें और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। किसी परिजन से अप्रत्याशित खबर मिल सकती है। शुभ रंग: गुलाबी
कर्क राशि
आपकी समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में पुरस्कार या सम्मान मिलने के योग हैं। पारिवारिक समय अच्छा बीतेगा। हालांकि, भावनाओं को समझने में लोग भ्रमित हो सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद संभव है। शुभ रंग: हरा
सिंह राशि
संपत्ति लाभ के योग हैं। कोई खोई हुई वस्तु मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यापार में बदलाव सोच-समझकर करें। जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। शुभ रंग: सुनहरा पीला
कन्या राशि
अतिउत्साह में आप कई काम निपटा लेंगे। नई गाड़ी की खरीददारी की योजना बन सकती है। संतान से खुशखबरी मिलेगी। पुरानी गलतियों से सीख लें। शुभ रंग: नीला
तुला राशि
प्रॉपर्टी से जुड़े फैसलों में सतर्कता जरूरी है। बच्चों के शिक्षा को लेकर विचार करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी विवाद में संयम से काम लें। खानपान पर ध्यान दें। शुभ रंग: संतरी
वृश्चिक राशि
दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा, लेकिन सेहत को लेकर सतर्क रहें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। सरकारी नौकरी वालों को स्थानांतरण मिल सकता है। शुभ रंग: गुलाबी
धनु राशि
आज आपको नौकरी में बदलाव का प्रस्ताव मिल सकता है। खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन घरेलू कार्यों में मन लगेगा। किसी अटके काम में मदद मिल सकती है। शुभ रंग: पीला
मकर राशि
बढ़ते खर्चों को काबू में लाना जरूरी होगा। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। व्यापार में नई साझेदारी से बचें। संतान की समस्याओं को गंभीरता से लें। शुभ रंग: लाल
कुंभ राशि
आज दिन कुछ मुश्किलों से भरा हो सकता है। काम में गलती होने पर बॉस की डांट खानी पड़ सकती है। परिवार के मामलों को शांति से सुलझाएं। बाहर यात्रा से नई जानकारी मिल सकती है। शुभ रंग: काला
मीन राशि
घर में किसी मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। रुका हुआ सरकारी काम पूरा हो सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे और परिवार में विवाह का प्रस्ताव भी पक्का हो सकता है। शुभ रंग: हल्का नीला
