
रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रॉपर्टी डीलर से मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार रात 25 सदस्यीय क्राइम ब्रांच की टीम ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के घर पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान रोहित तोमर के आवास से भारी मात्रा में कैश, सोना, हथियार और लग्जरी वाहन जब्त किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई लगभग 15 घंटे तक चली। इस दौरान पुलिस को रोहित तोमर के घर से कई डिजिटल साक्ष्य, जमीन से जुड़े दस्तावेज, पिस्टल, कारतूस, सोना और लाखों रुपए नगद बरामद हुए। इसके अलावा, मौके से थार गाड़ी और बीएमडब्ल्यू कार भी जब्त की गई हैं।
मारपीट का मामला और कार्रवाई
यह कार्रवाई उस एफआईआर के बाद की गई है जो एक प्रॉपर्टी डीलर की ओर से मारपीट के संबंध में थाने में दर्ज कराई गई थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कोर्ट से सर्च वारंट हासिल कर बदमाशों के ठिकानों पर छापा मारा।
अभी भी फरार हैं आरोपी
जानकारी के अनुसार, आरोपी रोहित तोमर और उसका भाई वीरेंद्र तोमर अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी तलाश में कई ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों के परिजनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
क्या-क्या हुआ जब्त:
-
लाखों रुपए कैश
-
सोना
-
पिस्टल और कारतूस
-
जमीन से जुड़े अहम दस्तावेज
-
बीएमडब्ल्यू और थार गाड़ी
-
डिजिटल साक्ष्य (मोबाइल, CCTV फुटेज, लैपटॉप आदि)
पुलिस अब जब्त सामान की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस मामले में बड़े खुलासे हो सकते हैं।
