
रायपुर। छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की नवनियुक्त अध्यक्ष शालिनी राजपूत के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन आज राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समारोह में शामिल होकर शालिनी राजपूत को उनके नवीन दायित्व की शुभकामनाएं दीं और एक सफल कार्यकाल की कामना की।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को आगे बढ़ाने और कारीगरों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान में शालिनी राजपूत की भूमिका सशक्त और निर्णायक सिद्ध होगी।
अन्य प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति:
इस गरिमामय अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद कमलेश जांगड़े, वरिष्ठ विधायक धर्मलाल कौशिक, गजेन्द्र यादव, आशाराम नेताम, प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरे, लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी, सीएमएससीएल अध्यक्ष दीपक म्हास्के, आदिवासी स्वास्थ्य परंपरा बोर्ड अध्यक्ष विकास मरकाम, राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा, लौह शिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा, राज्य तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, निःशक्तजन विकास निगम अध्यक्ष लोकेश कावड़िया, रजककार विकास बोर्ड अध्यक्ष प्रह्लाद रजक, केश शिल्पी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सुश्री मोना सेन, बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरतलाल मटियारा, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पांडेय, जिला अध्यक्ष महेश जैन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारीगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, शिल्पकारों की भूमिका और राज्य सरकार की योजनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।
