
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह क्षेत्र स्थित रौनक ज्वेलर्स से सोने की चेन लेकर फरार होने वाले महाराष्ट्र के चार अंतर्राज्यीय आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल तीनों आरोपियों ने एक सुनियोजित साजिश के तहत चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
घटना का विवरण:
दिनांक 29 मई 2025, समय लगभग 4:10 PM, तीन संदिग्ध व्यक्ति चेन खरीदने के बहाने रौनक ज्वेलर्स पहुंचे। इनमें से एक दुकान के अंदर आया और भारी वजन की चेन दिखाने को कहा। दुकानदार द्वारा तीन चेन दिखाए जाने पर वह तीनों चेन लेकर फरार हो गया, जबकि उसके दो साथी बाहर दोपहिया वाहनों पर इंतजार कर रहे थे। आरोपी भागते वक्त एक चोरी की एक्टिवा वाहन मौके पर ही छोड़ गए।
तत्काल पुलिस कार्रवाई:
-
एफआईआर संख्या: 118/25, धारा 304(2), 3(5) बी.एन.एस.
-
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं थाना खम्हारडीह की संयुक्त टीम गठित कर जांच शुरू की गई।
-
लगभग 70 किलोमीटर के क्षेत्र में लगे सैकड़ों CCTV फुटेज का विश्लेषण कर आरोपियों का पीछा किया गया।
-
मोबाइल डेटा एनालिसिस के माध्यम से आरोपियों को नागपुर और गोंदिया (महाराष्ट्र) में ट्रेस किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
-
जय पाटिल उर्फ बॉबी (26) – नागपुर
-
राहुल सुखचंद लिल्लारे (23) – गोंदिया
-
राहुल डोंगरे उर्फ विक्की (36) – गोंदिया
-
राजेश गोपीचंद पाटिल (55) – गोंदिया (जय पाटिल का पिता, चोरी की चेन को बेचा)
पुलिस जांच में सामने आए तथ्य:
-
आरोपी चोरी की एक्टिवा से पहुंचे और चोरी कर भागे।
-
चोरी की चेन को ईरा गोल्ड कंपनी प्रा. लि. में 64,900 व 1,23,000 रुपये में बेचा गया।
-
चेन की बिक्री से जुड़ा राजेश पाटिल भी गिरफ्तार किया गया।
-
जप्त संपत्ति:
-
01 नग सोने की चेन
-
02 नग चोरी की एक्टिवा
-
04 मोबाइल फोन
-
कुल मूल्य: लगभग ₹3.5 लाख
-
पिछला आपराधिक रिकॉर्ड:
-
जय पाटिल: महाराष्ट्र के विभिन्न थानों में बलवा, मारपीट, संपत्ति क्षति के मामले दर्ज।
-
राहुल लिल्लारे: गोंदिया में नकबजनी के मामले में आरोपी।
टीम में प्रमुख अधिकारी व स्टाफ:
निरीक्षक मनोज साहू, निरीक्षक परेश कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह कंवर, सउनि मंगलेश्वर सिंह परिहार सहित एंटी क्राइम व थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।
