
रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न स्थलों पर वृक्षारोपण किया। उन्होंने राजभवन परिसर, नवा रायपुर स्थित निर्माणाधीन राजभवन परिसर, गरियाबंद जिले के ग्राम मड़वाडीह और नगर पंचायत राजिम में बेल, अमलतास और आम जैसे छायादार और फलदार पौधे लगाए।
पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ
राज्यपाल डेका ने इस अवसर पर सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा:“पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित पर्यावरण देने की दिशा में काम करना चाहिए।”
वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
पौधारोपण कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।
