
राजधानी रायपुर से सटे अभनपुर थाना क्षेत्र के बिरोदा गांव में बुधवार तड़के एक दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव के एक घर में बुजुर्ग दंपत्ति की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
मृतकों की पहचान:
-
भूखन ध्रुव (62 वर्ष)
-
रुखमणी ध्रुव (60 वर्ष)
दोनों के शव घर के भीतर खून से लथपथ हालत में मिले। पुलिस के अनुसार हत्या धारदार हथियार से की गई है।
जांच में जुटी पुलिस, आला अधिकारी मौके पर
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, एएसपी, सीएसपी, थाना प्रभारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसके साथ ही:
-
फोरेंसिक विशेषज्ञ (एफएसएल यूनिट)
-
फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट
-
डॉग स्क्वॉड
को भी जांच के लिए बुलाया गया है।
घटनास्थल को पूरी तरह से सील कर दिया गया है और हर एंगल से जांच जारी है।
हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं
पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
हालांकि, लूटपाट, आपसी रंजिश या अन्य व्यक्तिगत दुश्मनी जैसे सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मर्ग कायम कर केस की तफ्तीश शुरू कर दी है।
गांव में दहशत का माहौल
एक साथ दो लोगों की इतनी निर्मम हत्या से बिरोदा गांव के निवासी सहमे हुए हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि दंपत्ति शांत स्वभाव के थे और किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह का बयान:“घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए हर तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्य को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। दोषी जल्द ही गिरफ्त में होंगे।”
