
रायपुर। स्वच्छता के राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर अपनी चमक बिखेरी है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में बिल्हा, बिलासपुर, कुम्हारी समेत राज्य के सात शहरों ने देशभर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।
शीर्ष उपलब्धियां
-
बिल्हा नगर पंचायत (20 हजार से कम जनसंख्या): 🇮🇳 देश का सबसे स्वच्छ शहर
-
बिलासपुर (3–10 लाख जनसंख्या): देश में दूसरा स्थान
-
कुम्हारी (20–50 हजार जनसंख्या): देश में तीसरा स्थान
सुपर स्वच्छता लीग में छत्तीसगढ़ के तीन शहर
नई श्रेणी ‘स्वच्छता सुपर लीग (SSL)’ में छत्तीसगढ़ के तीन शहर शामिल हुए:
-
अंबिकापुर (50 हजार–3 लाख): लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन
-
पाटन और विश्रामपुर (20 हजार से कम): निरंतर प्रयासों की मान्यता
यह लीग उन शहरों के लिए है जो पिछले 3 वर्षों में कम से कम एक बार टॉप-3 में रहे हों और इस वर्ष टॉप-20 में शामिल हों।
रायपुर को मिला ‘प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर’ का खिताब
राजधानी रायपुर को ‘प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर’ के तौर पर सम्मानित किया गया है यह संकेत है कि शहर निरंतर स्वच्छता के क्षेत्र में प्रगति कर रहा है।
राष्ट्रीय स्तर पर हुआ सम्मान
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में
-
उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव
-
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
-
राज्य मंत्री तोखन साहू
सहित सम्मानित नगरीय निकायों के महापौर, अध्यक्ष और अधिकारी शामिल रहे।
नेताओं की प्रतिक्रियाएं
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा:
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा:यह सम्मान छत्तीसगढ़ की जनता, स्थानीय निकायों और प्रशासन के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। स्वच्छता की इस प्रेरणा को अब हर शहर अपनाए। यह केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि सतत प्रयासों और नागरिकों की भागीदारी की स्वीकृति है। आने वाले वर्षों में और शहर राष्ट्रीय फलक पर चमकेंगे।
