Saturday, March 7, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में एक बार फिर 9 ट्रेनें रद्द, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय...

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर 9 ट्रेनें रद्द, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने अडानी और बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

रायपुर । राज्य में यात्री ट्रेनों की बार-बार हो रही रद्दीकरण की घटनाओं को लेकर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने केंद्र की मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अडानी ग्रुप की मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने के चलते आम जनता की यात्री ट्रेनें बार-बार रद्द की जा रही हैं, जिससे जनमानस को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है।

9 ट्रेनें फिर रद्द, मालगाड़ियों को मिल रही तरजीह: उपाध्याय

विकास उपाध्याय ने कहा कि, आज एक बार फिर छत्तीसगढ़ में 9 यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। यह कोई नई बात नहीं है। जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है, यही सिलसिला चल रहा है। यात्री ट्रेनों को स्टेशनों पर रोककर अडानी की मालगाड़ियों को पहले पास किया जा रहा है। यह मोदी सरकार और रेल मंत्रालय की मिलीभगत है, जो सिर्फ उद्योगपतियों के इशारे पर काम कर रहे हैं।

डबल इंजन फेल, अडानी पास उपाध्याय का तंज

पूर्व विधायक ने कटाक्ष करते हुए कहा,
छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल हो गई है और अडानी पूरी तरह पास हो गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि 1 जुलाई से रेल किराए में वृद्धि कर दी गई है, जबकि रेल यात्रियों को अब भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है।

भाजपा सांसदों और मंत्रियों पर भी साधा निशाना

विकास उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल, राज्य मंत्री तोखन साहू और अन्य लोकसभा/राज्यसभा सांसदों की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा:
जब इतने सांसद और मंत्री छत्तीसगढ़ से चुने गए हैं, तो राज्य की रेल व्यवस्था की ये बदहाली उनके निष्क्रिय होने का परिणाम है। आम जनता परेशान है और उनके जनप्रतिनिधि मूकदर्शक बने हुए हैं।

विकासशील नहीं, विकासहीन बन रहा छत्तीसगढ़”

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यह स्थिति इसी तरह जारी रही, तो छत्तीसगढ़ विकासशील नहीं बल्कि ‘विकासहीन राज्य’ बनकर रह जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular