Saturday, March 7, 2026
Homeराशिफलआज का राशिफल : मिथुन, कन्या और कुंभ राशि के लिए अगस्त...

आज का राशिफल : मिथुन, कन्या और कुंभ राशि के लिए अगस्त का पहला शनिवार रहेगा लाभदायक, गजलक्ष्मी योग से मिलेगा शुभ लाभ

आज 2 अगस्त 2025, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति विशेष योग बना रही है, जिससे मिथुन, कन्या और कुंभ राशि के जातकों को विशेष लाभ होने की संभावना है। ज्योतिषियों के अनुसार, आज चंद्रमा विशाखा नक्षत्र से तुला और फिर वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। साथ ही चंद्रमा और शनि षडाष्टक योग बना रहे हैं, वहीं सूर्य-बुध और चंद्रमा केंद्र योग भी सक्रिय है। वृषभ राशि में गुरु और शुक्र के योग से गजलक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है।

 जानिए राशि अनुसार आज का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है:

मेष राशि (Aries):

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर अधिक मेहनत की आवश्यकता है। व्यापार में लाभ के योग हैं, लेकिन विरोधियों से सावधान रहें। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन संतुलित रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus):

आज खर्च बढ़ सकते हैं लेकिन यह खर्च सुख-साधनों पर होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी अधूरी इच्छा की पूर्ति संभव है। व्यवसाय और शिक्षा में सफलता मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini):

यह दिन बेहद शुभ है। कार्यक्षेत्र में सफलता और सराहना मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आज कुछ जरूरी लेन-देन के काम पूरे हो सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

कर्क राशि (Cancer):

बुद्धिमत्ता से काम लेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलेगा। लव लाइफ में नए मोड़ आ सकते हैं। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार रहेगा।

सिंह राशि (Leo):

कठिनाइयों के बाद सफलता मिलने के योग हैं। आज सतर्क रहकर निर्णय लें। भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ में सकारात्मकता रहेगी।

कन्या राशि (Virgo):

ग्रहों की स्थिति आज आपको हर क्षेत्र में लाभ दिला सकती है। मनोबल ऊंचा रहेगा और कामों में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। माता-पिता से सहयोग मिलेगा।

 तुला राशि (Libra):

भावुकता पर नियंत्रण रखें, अन्यथा लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। यात्रा और पारिवारिक जिम्मेदारियों में समय बीतेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio):

आज का दिन बेहतरीन है। कार्यक्षेत्र में सफलता, आर्थिक लाभ और पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता के योग हैं।

धनु राशि (Sagittarius):

मिश्रित परिणामों वाला दिन रहेगा। काम में जल्दबाजी से बचें। लव लाइफ में सुधार हो सकता है। हृदय और बीपी रोगियों को विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

मकर राशि (Capricorn):

सुबह सुस्त, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ऊर्जा बढ़ेगी। नौकरी में सम्मान मिलेगा लेकिन सहकर्मियों से तनाव हो सकता है। शिक्षा और बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कुंभ राशि (Aquarius):

बहुत ही शुभ दिन। कार्यों में सफलता, धन लाभ और नई शुरुआत के संकेत हैं। प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा। धार्मिक यात्रा का योग भी बन सकता है।

मीन राशि (Pisces):

आज का दिन रोमांचक रहेगा। आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। हालांकि, प्रेम संबंधों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular