Saturday, March 7, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ : CAF कैंप में प्लाटून कमांडर ने खुद को मारी गोली,...

छत्तीसगढ़ : CAF कैंप में प्लाटून कमांडर ने खुद को मारी गोली, कैंप में मचा हड़कंप

कोंडागांव। जिले के बयानार स्थित सीएएफ (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) कैंप में रविवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां ड्यूटी पर तैनात प्लाटून कमांडर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दिनेश सिंह चंदेल के रूप में हुई है। घटना रविवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनेश सिंह चंदेल ने अपनी सर्विस राइफल से कैंप परिसर के भीतर खुद की कनपटी पर गोली चलाई। गोली की आवाज सुनते ही अन्य जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कमांडर की मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कोंडागांव जिला अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। न ही इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बीजापुर जिले में भी एक सीआरपीएफ जवान ने छुट्टी से लौटने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उस मामले की तरह इस घटना ने भी सुरक्षा बलों के भीतर मानसिक दबाव और तनाव के सवाल को एक बार फिर सतह पर ला दिया है।

पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और साथी जवानों से पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता चल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular