
रायपुर। छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ था, जिससे उमस और गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया था। मंगलवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई, लेकिन वह राहत देने में नाकाम रही। अब मौसम विभाग ने बड़ी जानकारी दी है राज्य में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है।
आज से शुरू होगा बारिश का सिलसिला
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार से छत्तीसगढ़ में फिर से बारिश का दौर शुरू होगा। उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में आंधी-तूफान के साथ गरज-चमक की स्थिति बन रही है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इससे प्रदेशवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए जिन जिलों में विशेष अलर्ट जारी किया है, वे इस प्रकार हैं:
-
बलरामपुर
-
रामानुजगंज
-
कोरिया
-
सूरजपुर
-
सरगुजा
-
मनेंद्रगढ़
-
जशपुर
इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। स्थानीय प्रशासन को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी बारिश
लंबे समय से मानसून की सुस्ती से चिंतित किसानों के लिए यह खबर राहत लेकर आई है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार की बारिश कृषि कार्यों को गति देगी। धान की बुआई समेत अन्य मौसमी फसलों के लिए यह वर्षा बेहद लाभदायक साबित हो सकती है।
