Saturday, March 7, 2026
HomeRaipur policeशेयर और क्रिप्टो ट्रेडिंग में रकम दुगुनी करने का झांसा देकर 1.11...

शेयर और क्रिप्टो ट्रेडिंग में रकम दुगुनी करने का झांसा देकर 1.11 करोड़ की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

रायपुर। रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है, जहां शेयर ट्रेडिंग, क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट और जमीन दिलाने के नाम पर 1 करोड़ 11 लाख 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है।

मामले का विवरण

प्रार्थी भागीरथी यादव (43 वर्ष), निवासी भिलाई-3, जिला दुर्ग ने न्यू राजेन्द्र नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अभिलाष मसीह और अभिषेक प्रवीण मसीह नामक व्यक्तियों ने खुद को शेयर ट्रेडिंग और क्रिप्टो एक्सपर्ट बताकर बीस माह में रकम दो से तीन गुना करने और रायपुर सहित अन्य शहरों में जमीन दिलाने का झांसा देकर उसे और अन्य लोगों से कुल 1.11 करोड़ रुपये की ठगी की।

घटना 03 अगस्त 2024 से 23 अक्टूबर 2024 के बीच रौनक टेंट हाउस, न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर के पास हुई थी। रिपोर्ट 09 अगस्त 2025 को दर्ज की गई।

आरोपी और कार्रवाई

  • गिरफ्तार आरोपी:
    अभिलाष मसीह, पिता कली मसीह, निवासी फ्लैट नंबर A-903, E-2, स्काई विलास, सेक्टर 8A, कमल विहार, देवपुरी, रायपुर।
    पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

  • फरार आरोपी:
    अभिषेक प्रवीण मसीह – जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

आपराधिक मामला दर्ज

इस मामले में धारा 318(3), 3(5) BNS के तहत अपराध क्रमांक 184/2025 दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कितने अन्य लोगों को इसी तरह ठगा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular