Saturday, March 7, 2026
Homeरायपुररक्षाबंधन पर मितानीन बहनों ने कांग्रेस नेता संदीप तिवारी को बांधी राखी,...

रक्षाबंधन पर मितानीन बहनों ने कांग्रेस नेता संदीप तिवारी को बांधी राखी, 12 वर्षों से निभा रहे भाई-बहन का रिश्ता

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पं. सुन्दर लाल शर्मा वार्ड क्रमांक 41 में एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब क्षेत्र की समस्त मितानीन बहनों ने कांग्रेस नेता व पूर्व पार्षद प्रत्याशी संदीप तिवारी को राखी बांधकर भाई का फर्ज निभाया।

संदीप तिवारी पिछले 12 वर्षों से मितानीन बहनों के साथ रक्षाबंधन पर्व मना रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने बहनों के घर जाकर राखी बंधवाई और उन्हें रक्षा का वचन दिया। उन्होंने कहा कि “मितानीन बहनें समाज की रीढ़ हैं, जो निःस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करती हैं। मुझे गर्व है कि वे मुझे अपना भाई मानती हैं।”

महिलाओं ने बताया – जो सम्मान करता है, वही सच्चा जनप्रतिनिधि है

मितानीन बहनों ने बताया कि वे हर उस जनप्रतिनिधि को राखी बांधती हैं जो महिलाओं का सम्मान करता है, बच्चों के भविष्य की चिंता करता है, और वार्ड की मूलभूत सुविधाओं के लिए ईमानदारी से काम करता है। उनका कहना था कि संदीप तिवारी हर संकट में वार्डवासियों के साथ खड़े रहते हैं।

इन बहनों ने बांधी राखी

इस रक्षाबंधन पर्व में प्रमुख मितानीन बहनों – लीलाबाई देवांगन, करूणा सहारे, सीमा देवांगन, अज्ञेश्वरी देवांगन, डिम्पल यादव, मधु देवांगन, और सरस्वती ने राखी बांधकर भाईचारे और आत्मीयता का संदेश दिया।

जन सेवा का संकल्प

संदीप तिवारी ने कहा कि मितानीन बहनों का यह स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। वे हमेशा वार्ड की जनता और विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों की समस्याओं को प्राथमिकता देंगे और हर संभव समाधान की कोशिश करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular