
रायपुर। नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही रायपुर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना टिकरापारा में पंजीबद्ध नारकोटिक एक्ट के तहत हेरोइन (चिट्टा) सप्लाई नेटवर्क में पेडलिंग का कार्य करने वाले 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के साथ ही अब तक इस मामले में कुल 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
अब तक की कार्रवाई के प्रमुख बिंदु:
-
पूर्व में पंजाब निवासी अंतर्राज्यीय तस्करों समेत 11 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
-
आरोपियों के कब्जे से अब तक 412.87 ग्राम हेरोइन, मोबाइल फोन, एक क्रेटा कार (CG/04/QH/7491), तौल मशीन, सिल्वर रोल पेपर, नशा सेवन में उपयोग जला हुआ नोट, एटीएम कार्ड और चेकबुक जप्त किए गए हैं।
-
हाल ही में पकड़े गए 08 पेडलर्स के पास से घटना में प्रयुक्त 08 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
-
सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 600/25 धारा 21(C), 29 नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
संयुक्त टीम की कार्रवाई:
यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि यह ड्रग नेटवर्क पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते रायपुर तक सक्रिय था। 4 अगस्त को 9 आरोपियों से हेरोइन और अन्य सामग्रियां जब्त की गई थीं। तकनीकी विश्लेषण और पूछताछ के आधार पर अन्य 08 पेडलर्स की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
-
मुजम्मिल खान उर्फ बाबा, ताज नगर, थाना टिकरापारा
-
छत्रपति अम्भोरे उर्फ ददु, महावीर नगर, थाना राजेंद्र नगर
-
रितुराज ठाकुर, मूल निवासी दरभंगा (बिहार), हाल हीरापुर, रायपुर
-
हुसैन खान उर्फ मुर्गी, गोकुल नगर, थाना टिकरापारा
-
मोहम्मद फोरात अब्बास, मोमिन पारा, थाना आजाद चौक
-
शिशिर राय, मूल निवासी सागर (म.प्र.), हाल डी.डी. नगर, रायपुर
-
संतोष धनवानी, कटोरा तालाब, थाना सिविल लाइन
-
सैय्यद आसीफ अली, नया पारा, थाना गोलबाजार
जांच जारी:
पुलिस की टीम अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए निरंतर प्रयासरत है। नशे के खिलाफ यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।
