
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और समीपवर्ती उत्तर-पश्चिम भागों में 13 अगस्त को कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई गई है, जिसका असर 12 अगस्त से पूरे प्रदेश में बारिश के रूप में दिखने लगेगा।
17 अगस्त तक बारिश का दौर रहेगा जारी
मौसम विभाग के अनुसार, 12 से 17 अगस्त के बीच दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि 13 और 14 अगस्त को कुछ इलाकों में बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं। इसके मद्देनज़र मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने की अपील की है।
रायपुर का मौसम – बादल छाए रहेंगे
राजधानी रायपुर में 13 अगस्त को आसमान सामान्यतः मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा।
इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने जिन जिलों में भारी बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी दी है, उनमें शामिल हैं:
-
बालोद
-
राजनांदगांव
-
रायपुर
-
बिलासपुर
-
कोरबा
-
जशपुर
-
दुर्ग
-
बेमेतरा
-
कबीरधाम
-
मुंगेली
-
सूरजपुर
-
कोरिया
-
बलरामपुर
इन जिलों में प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, विशेष रूप से निचले इलाकों और नदी-नालों के पास रहने वालों को।
