
रायपुर। हज़रत इमाम हुसैन के चालीसवें (चेहल्लुम) के अवसर पर रायपुर में हैदरी मस्जिद ट्रस्ट मोमिनपारा द्वारा 15 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे एक विशाल मातमी जुलूस निकाला जाएगा।
ट्रस्ट के मुतवल्ली हैदर अली ने जानकारी देते हुए बताया कि यह जुलूस मोमिनपारा से प्रारंभ होकर हांडीपारा, आज़ाद चौक, आमापारा, विवेकानंद आश्रम, राजकुमार कॉलेज और जी.ई. रोड होते हुए देर रात ऐतिहासिक करबला तालाब पहुंचेगा, जहाँ इसका समापन किया जाएगा।
जुलूस में शिया समुदाय के लोग इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मातम करेंगे और धर्मिक श्रद्धा के साथ शामिल होंगे। आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित बनाने के लिए ट्रस्ट द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।
