
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने धरमजयगढ़ प्रवास के दौरान रायगढ़ जिले को 62 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत वाले 115 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 45 लोकार्पण कार्य (42.99 करोड़) और 70 भूमिपूजन कार्य (19.36 करोड़) शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिनमें शामिल हैं:
-
5.25 करोड़ की लागत से पानीखेत से ऐडुकला मार्ग पर भेंगारी नाला पर उच्च स्तरीय पुल और पहुंच मार्ग।
-
6.39 करोड़ की लागत से पाकरगांव मार्ग, लैलूंगा में खारून नदी पर पुल निर्माण।
-
28.53 करोड़ की लागत से खरसिया, लैलूंगा एवं धरमजयगढ़ में नलजल प्रदाय योजनाएं – सिंगल विलेज, रेट्रोफिटिंग एवं सोलर आधारित।
-
75-75 लाख की लागत से बहिरकेला (धरमजयगढ़) और लमडांड (लैलूंगा) में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र।
-
1.25 करोड़ की लागत से सीएसपीडीसीएल उपकेन्द्र (33/11 केवी, 3.15 एमव्हीए) का लोकार्पण – खडग़ांव।
भूमिपूजन किए गए प्रमुख कार्यों में:
-
13.28 करोड़ की लागत से 7 स्थानों पर आदिवासी बालक छात्रावास भवन (धौराभांठा, तमनार, लैलूंगा, घटगांव, घरघोड़ा, बाकारूमा, धरमजयगढ़)।
-
20.33 लाख की लागत से धरमजयगढ़ में वॉच टॉवर और 10.88 लाख में पेट्रोलिंग कैम्प।
-
2.54 करोड़ की लागत से पुलिया, सीसी रोड, फुटवे, सामुदायिक भवन, पंचायत भवन, मंगल भवन आदि।
-
3.22 करोड़ की लागत से लैलूंगा, धरमजयगढ़ और खरसिया विधानसभा में 44 स्वास्थ्य केंद्रों के मरम्मत कार्य।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इन परियोजनाओं को जनसेवा और क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सभी वर्गों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
