Saturday, March 7, 2026
HomeRaipur policeरायपुर : 15 साल की किशोरी बनी मां, पड़ोस के 61 वर्षीय...

रायपुर : 15 साल की किशोरी बनी मां, पड़ोस के 61 वर्षीय व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने लिया हिरासत में

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 15 वर्षीय किशोरी ने हाल ही में एक शिशु को जन्म दिया है। यह मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है और घटना का खुलासा तब हुआ जब किशोरी को प्रसव के लिए अस्पताल लाया गया।

बच्चे के जन्म के बाद सामने आया सच

परिवार को इस बात की जानकारी तब लगी जब किशोरी ने अस्पताल में संतान को जन्म दिया। इसके बाद परिजनों ने पुरानी बस्ती थाना में शिकायत दर्ज कराई। प्राथमिक जांच में आरोपी की पहचान 61 वर्षीय संविदा नगर निगम कर्मचारी के रूप में हुई है, जो पीड़िता के पड़ोस में ही रहता है।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ POCSO एक्ट व अन्य धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है। साथ ही DNA जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है ताकि आरोपी की संलिप्तता की पुष्टि की जा सके।

साल भर पुरानी है घटना

पुलिस जांच में सामने आया है कि दुष्कर्म की यह घटना लगभग एक साल पुरानी है। पीड़िता के परिवार के अनुसार, उन्होंने केवल बच्ची को पेट दर्द की शिकायत करते हुए सुना था, लेकिन उन्हें गर्भावस्था का पता नहीं चला। रोज़ी-मज़दूरी करने वाले इस परिवार को घटना की गंभीरता का अहसास तब हुआ जब बच्ची ने शिशु को जन्म दिया।

पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज किया जा रहा है और DNA रिपोर्ट आने के बाद ही अभियुक्त की भूमिका की पुष्टि हो सकेगी। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular