Sunday, March 8, 2026
HomeRaj Chakar Newsप.बंगाल में अराजकता और अशांति है : विधायक घोष

प.बंगाल में अराजकता और अशांति है : विधायक घोष

*रायपुर* भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम बंगाल के विधायक सुशांत घोष ने कहा है कि छत्तीसगढ़ एक शांत प्रदेश है जबकि पश्चिम बंगाल में अराजकता और अशांति व्याप्त है। श्री घोष ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की अवधारणा को सफल बनाने के लिए सभी देशवासी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुरजोर समर्थन कर रहे हैं पर पश्चिम बंगाल व अन्य कुछ राज्य के लोग एक भारत श्रेष्ठ भारत के अवधारणा के विपरीत कार्य पद्धति बनाये हुए हैं।

 

भाजपा विधायक श्री घोष “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, अभियान के सदस्य श्यामाप्रसाद चक्रवर्ती एवं राजीव चक्रवर्ती के साथ अभनपुर विकासखण्ड के पिपरौद कॉलोनी पहुँचे थे। इस कॉलोनी में बंगाली समुदाय के लोग निवास करते हैं। श्री घोष ने बंगाली समुदाय से चर्चा के इस कार्यक्रम में कहा कि प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी बंगाल में यह दुष्प्रचार कर रही हैं कि भाजपा शासित राज्यों में बंगाली समुदाय के लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है, जबकि छत्तीसगढ़ के बंगाली समुदाय के लोगों ने कहा कि उन्हें शासन की ओर से सारी सुविधाएँ मिल रही है, हमारे साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने विधायक श्री घोष को महतारी वंदन योजना, कृषि कल्याण योजना की जानकारी दी। गौरतलब है, पिपरौद कॉलोनी एक शरणार्थी बस्ती है, यहां पर बंगाली समुदाय के लोग निवास करते हैं।

 

भाजपा विधायक श्री घोष ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर बढ़ रहा है। हम भी उनके कार्यों का अवलोकन करने के लिए छत्तीसगढ़ आए हुए हैं। इस मौके पर भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने शासन व्यवस्था के बारे में बताया कि छत्तीसगढ़ में ‘सबका साथ, सबका विकास,सबका विश्वास’ के मूलमंत्र पर आधारित योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है। केन्द्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। इस कारण से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लोकप्रियता सूची में देश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है।

 

इस दौरान सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल, आईटी सेल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शांतनु सिन्हा, पूर्व एल्डरमैन हेमंत तारक, परगना धीवर समाज अध्यक्ष वेदव्यास तारक, नवापारा मंडल महामंत्री चेतन साहू, पूर्व जनपद सदस्य कमलनारायण साहू, पूर्व सरपंच वाई.के. साहू, वरिष्ठ कार्यकर्ता कार्तिक राजवंशी, सोसाइटी अध्यक्ष किसन साहू, सरपंच प्रतिनिधि भीखम साहू एवं नरेंद्र देव वर्मन आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular