Saturday, March 7, 2026
HomeRaipur Newsप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष देव ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष देव ने दी बधाई

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कल 17 सितम्बर को 75वीं वर्षगाँठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेश भाजपा परिवार की ओर से बधाई दी है। श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जीआज दुनिया भर के राष्ट्र नायकों के आदर्श हैं। उन्होंने पूरे विश्व में भारत का गौरव तो बढ़ाया ही है, भारत के राजनयिक संबधों को वैश्विक स्तर पर नई ऊँचाइयाँ प्रदान करते हुए भारतीय संस्कृति और दर्शन के आदर्श वाक्य “वसुधैव कुटुम्बकम” को चरितार्थ किया है।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि आज समूचा देश श्री मोदी के प्रति उनकी उन तमाम उपलब्धियों के लिए अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त कर रहा है, जिनसे देश के हर नागरिक का मान बढ़ा है, विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं से हर नागरिक को राहत मिली है। श्री मोदी इस देश की ज़मीनी सच्चाइयों से वाकिफ हैं , आम आदमी के दुःख-दर्द को, उसकी ज़रूरतों को बखूबी समझते हैं, इसीलिए उनके द्वारा शुरू की गयी सभी योजनाओं में उनका गहन सरोकार छिपा हुआ है। श्री देव ने भगवान से उनके सुदीर्घ, स्वस्थ और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular