
रायपुर। मोवा ओवरब्रिज के नीचे फुटकर व्यापारियों की समस्याओं को लेकर आज बड़ी संख्या में व्यापारी जोन क्रमांक 09 कार्यालय पहुंचे। इस दौरान जोन अध्यक्ष गोपेश साहू ने व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी।
बैठक में उन्होंने आश्वासन दिया कि फुटकर व्यापारियों को जल्द से जल्द व्यवस्थित किया जाएगा और उनकी परेशानियों का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।
इस अवसर पर जोन अध्यक्ष गोपेश साहू ने कहा कि नगर निगम व्यापारियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।
