Sunday, March 8, 2026
HomeRaipur Newsरायपुर डी.फ.ओ. कि कार्यप्रणाली संदेह के दायरे में  रायपुर वन मंडल...

रायपुर डी.फ.ओ. कि कार्यप्रणाली संदेह के दायरे में  रायपुर वन मंडल में भ्रष्टाचार का बोलबाला

*वाहन चालक भर्ति पर बडे भ्रष्टाचार का अंदेशा*

*छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को नौकरी से वंचित किया जाना अनुचित*

*रायपुर वन मंडल के अधिकारी ठेकेदारों संग कर रहे हवाई यात्रा*

*शिकायतों का जवाब एवं आरटीआई नियमों के तहत मांगे जा रहे पत्रों को भी किया जा रहा देखा*

 

रायपुर…विकास उपाध्याय ने बताया कि छत्तीसगढ के मूल निवासी को रायपुर वन विभाग द्वारा नौकरी से वंचित किया जा रहा है । वर्तमान में वाहन चालक भर्ति को लेकर भर्ति प्रकिया में शामिल बेरोजगारों युवाओं ने न्याय कि मांग करते हुए मुख्यमंत्री ,वनमंत्री से गुहार लगा रहे है कि भर्ती प्रक्रिया की जांच हो लेकिन मुख्यमंत्री एवं वनमंत्री मौन साधे बैठे हुए है।

अंदर के अधिकारियों द्वारा बताया जा रहा है कि जिन उम्मीदवारों को नौकरी देने की तैयारी की जा रही है उनमें से कुछ पर गंभीर आपराधिक मामले जैसे पॉक्सो एक्ट तक दर्ज हैं उसके बाद भी उनका चयन किया जा रहा है। लगातार रायपुर वन विभाग के क्रियाकलापों की शिकायत आ रही है,पूर्व में भी रायपुर वन मंडल का करोडो के भुगतान का मामला उजागर हुआ था जिसका अभी तक कोई जवाब नही दिया गया , शिकायतो का जवाब एवं सूचना के अधिकार के तहत कागजों की मांग करने वाले आवेदकों को भी दरकिनार कर अनदेखा किया जा रहा है। वन मंडल द्वारा समय -समय पर आरा मील निरिक्षण एव मशीन नवीनीकरण को लेकर मोटी रकम लेनदेन की बाते भी सामने आई है। रायपुर वन मंडल के पदाधिकारीयों को ठेकेदारो के साथ हवाई यात्रा, विदेश यात्रा कराये जाने की भी खबर बढ चढ कर आ रही है। रायपुर वन विभाग द्वारा विधानसभा में भी गलत जानकारी देने का एक मामला सामने आया था।

युवाओं को उनका हक दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी कदम से कदम मिलाकर चलेगी एवं पीड़ितों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेगी और साथ ही वन मंत्री निवास का घेराव करेगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular