Saturday, March 7, 2026
HomeRaipur Newsमैक रोवर-रेंजर टीम ने दिखाया सेवा भाव सफल रहा मेगा स्वास्थ्य शिविर

मैक रोवर-रेंजर टीम ने दिखाया सेवा भाव सफल रहा मेगा स्वास्थ्य शिविर

24 सितंबर 2025 को MAIC IQAC और MAIC रोवर क्रू एवं रेंजर टीम ने रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल और ASG EYE हॉस्पिटल के सहयोग से स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अमलेश्वर, छत्तीसगढ़ में एक मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।

भारी बारिश के बावजूद, लगभग 35 रोवर रेंजर छात्रों ने इस मेगा स्वास्थ्य शिविर में स्वयंसेवकों के रूप में भाग लिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्रों, कर्मचारियों और समुदाय के बीच स्वास्थ्य जांच, जागरूकता और स्वास्थ्य समस्याओं का शीघ्र पता लगाना सुनिश्चित करना था।

अमलेश्वर स्कूलों के 550 से अधिक छात्रों और 25 कर्मचारियों ने इस शिविर का लाभ उठाया। इस शिविर में सभी जाँचें पूरी तरह निःशुल्क थीं। विद्यालय के छात्रों और उनके कर्मचारियों के लिए रक्तचाप जाँच] नेत्र जाँच] रक्त परीक्षण] ECG शुगर जाँच] सामान्य चिकित्सा जाँच] पोषण और आहार योजना जाँच का आयोजन किया गया।
रोवर रेंजर इस कॉलेज में एक युवा संगठन है जो युवा छात्रों के लिए स्काउट और गाइड आंदोलन का वरिष्ठ विंग है, जो उनके व्यक्तित्व को विकसित करने और सामुदायिक सेवा और नेतृत्व के अवसर प्रदान करने पर केंद्रित है एवं समाज को लाभ पहुंचाने के लिए पर्यावरण अभियान, स्वास्थ्य अभियान और अन्य सामाजिक पहल जैसी गतिविधियों में भाग लेते हैं।
कार्यक्रम का सफल आयोजन कॉलेज के चेयरमेन श्री रमेश अग्रवाल, पूर्व चेयरमेन श्री राजेश अग्रवाल एवं सचिव श्रीमती सरिता अग्रवाल जी, प्राचार्य डॉ. जासमीन जोशी, उप-प्रचार्य डॉ. श्वेता तिवारी एवं एडमिनिस्ट्रेटर शिवांगी मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया।
साथ ही रोवर रेंजर टीम के समर्पण और निंरतर सहयोग ने इस मेगा स्वास्थ्य शिविर को और भी सार्थक बनाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular