Saturday, March 7, 2026
HomeRaipur Newsसंगठन सृजन अभियान के तहत धरसीवा विधानसभा में केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रफुल्ल गुढाडे...

संगठन सृजन अभियान के तहत धरसीवा विधानसभा में केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रफुल्ल गुढाडे ने की ब्लॉकवार बैठकें

*धरसीवा, खरोरा और तिल्दा ब्लॉकों के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से हुई वन टू वन चर्चा*

 

रायपुर 14 अक्टुबर 25

संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत आज धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रफुल्ल गुढाडे द्वारा ब्लॉकवार बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में बड़ी संख्या में ब्लॉक, वार्ड एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने संगठन सृजन अभियान को लेकर अपनी राय और सुझाव पर्यवेक्षक के सामने रखे। धरसीवा, खरोरा और तिल्दा ब्लॉकों में पर्यवेक्षक ने की ब्लॉकवार बैठकें ली प्रत्येक बैठक में कार्यकर्ताओं की राय ली गई और संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा की गई,कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनता से जुड़ाव बढ़ाने के सुझाव दिए।

 

*धरसीवा ब्लॉक की बैठक : सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 तक*

 

धरसीवा ब्लॉक की बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक संपन्न हुई,इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक स्तर पर संगठन की स्थिति, बूथ स्तरीय मजबूती और आगामी रणनीति पर अपने विचार रखे।पर्यवेक्षक ने सभी से व्यक्तिगत चर्चा कर कार्यकर्ताओं की राय को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।

 

*खरोरा ब्लॉक की बैठक : दोपहर 2:00 से शाम 4:00 बजे तक*

 

दोपहर में खरोरा ब्लॉक की बैठक संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ब्लॉक और वार्ड स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे।केंद्रीय पर्यवेक्षक ने कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस पार्टी के भीतर लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत करने का माध्यम है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन वही सशक्त होता है जहाँ हर कार्यकर्ता की आवाज़ सुनी जाती है।

 

*तिल्दा ब्लॉक की बैठक : शाम 5:00 से 7:00 बजे तक*

 

दिन के अंतिम सत्र में तिल्दा शहर एवं ग्रामीण ब्लॉकों की बैठक आयोजित की गई।बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन की जमीनी स्थिति पर विस्तृत चर्चा की।सभी ने संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

 

बैठकों के समापन पर पर्यवेक्षक प्रफुल्ल गुढाडे ने कहा कि कांग्रेस का संगठन कार्यकर्ताओं के विश्वास और सहभागिता से ही सशक्त बनेगा। यह अभियान प्रत्येक कार्यकर्ता को नेतृत्व प्रक्रिया से जोड़ने का प्रयास है।

 

इस अवसर पर पूर्व विधायक शैलेश पांडे अनिता शर्मा पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल छाया वर्मा उधोराम वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular