
*श्रीकुमार शंकर मेनन व पप्पू बंजारे ने किया पदभार ग्रहण, कांग्रेस में उत्साह की लहर!*
*पदभार ग्रहण समारोह में उमड़ा जोश,,,कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा का संचार*
रायपुर 6 दिसंबर 25 कांग्रेस भवन गांधी मैदान में आज शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री कुमार शंकर मेनन एवं ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे के पदभार ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
समारोह की शुरुआत छत्तीसगढ़ के राजगीत अरपा पैरी के धार के सामूहिक गायन से हुई। तत्पश्चात भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इसके पश्चात शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गिरीश दुबे एवं ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा को उनके सफल कार्यकाल के लिए वरिष्ठ नेताओं द्वारा साल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं में भरी जोश और उत्साह देखने को मिला कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस भवन गांधी मैदान के सामने ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते नजर आए,,कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य आतिशबाजिया भी की गई।
पदभार ग्रहण समारोह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा की आज जो नया संगठन सृजित हुआ है, वह आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की राजनीति को नई दिशा देगा। कार्यकर्ताओं का उत्साह यह साबित करता है कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस और मज़बूती से संघर्ष करेगी। यह लड़ाई सत्ता की नहीं, जनता के सम्मान और अधिकारों की है। नए अध्यक्षों के नेतृत्व में संगठन हर बूथ पर और मजबूत खड़ा होगा।
प्रदेश सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने कहा की कांग्रेस की ताकत हमारे समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन सृजन का उद्देश्य ही यही है कि उन्हें एकजुट कर सक्रियता को बढ़ाया जाए। भाजपा सरकार जनता को गुमराह कर रही है, लेकिन सत्य को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कांग्रेस निभाएगी। आज दिखाई दे रहा कार्यकर्ताओं का जोश आने वाले संघर्ष की सीधी घोषणा है।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने संबोधित करते हुए कहा कि नए अध्यक्षों के पदभार ग्रहण के साथ कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। यह सिर्फ पद ग्रहण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध नए संघर्ष की शुरुआत है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अब गांव–गांव, वार्ड–वार्ड जाकर संगठन को मजबूत करेगा और जनता की आवाज़ बनेगा।
पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस का संगठन तभी मजबूत होता है जब वह कार्यकर्ताओं की भागीदारी और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़े। आज पदभार ग्रहण के इस अवसर पर जिस प्रकार कार्यकर्ताओं में उत्साह और विश्वास दिखाई दे रहा है, वह आने वाले संघर्षों की दिशा तय करता है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हमारी लड़ाई व्यापक और अडिग है। संगठन सृजन के इस नए दौर में हम सब मिलकर एकजुटता, सक्रियता और संघर्ष की उस परंपरा को आगे बढ़ाएंगे, जिसने कांग्रेस को हमेशा जनता के बीच मजबूत बनाया है।
पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने अपने संबोधन मे कहा कि संगठन तब मजबूत होता है जब कार्यकर्ता उसमें विश्वास के साथ जुड़े। आज यहाँ उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साह दर्शाता है कि कांग्रेस की संघर्ष यात्रा और तेज़ होगी। भाजपा सरकार के अत्याचारों के खिलाफ हमारी एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत है। नए अध्यक्ष निश्चित रूप से संगठन की मजबूती को नई दिशा देंगे।
पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास संघर्षों से भरा है और आज का यह उत्साह बताता है कि हमारे कार्यकर्ता फिर से पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुके हैं। भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों से जनता परेशान है। ऐसे समय में संगठन की सक्रियता और एकजुटता अत्यंत आवश्यक है। हम सब मिलकर इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक पहुँचाएंगे।
पदभार ग्रहण समारोह में पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा प्रतिमा चंद्राकर राजेंद्र तिवारी विकास उपाध्याय अनीता शर्मा प्रमोद दुबे नंदलाल देवांगन डोमेश्वरी वर्मा प्रवीण साहू आकाश शर्मा ज्ञानेश शर्मा आकाश तिवारी महेंद्र छाबड़ा सुरेश ठाकुर सलाम रिजवी सूर्यमणि मिश्रा दीपक दुबे ममता राय दीप्ति दुबे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बंशी कन्नौजे
प्रवक्ता
शहर जिला काँग्रेस कमेटी रायपुर
9300381700
