Sunday, March 8, 2026
HomeRaj Chakar Newsरायपुर में कल स्वदेशी संकल्प यात्रा भ्रमण माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव...

रायपुर में कल स्वदेशी संकल्प यात्रा भ्रमण माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी सुबह 11ः00 बजे मरीन ड्राइव तेलीबांधा से झंडी दिखाकर करेंगे शुभारंभ

रायपुर में कल स्वदेशी संकल्प यात्रा भ्रमण
माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी सुबह 11ः00 बजे मरीन ड्राइव तेलीबांधा से झंडी दिखाकर करेंगे शुभारंभ

स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत और स्थानीय व्यापार के सशक्तिकरण के संकल्प के साथ देश भर के भ्रमण में निकली “स्वदेशी संकल्प यात्रा” कल राजधानी रायपुर में भव्यता से भ्रमण करेगी। यह यात्रा रायपुर के प्रमुख व्यापारिक एवं सार्वजनिक क्षेत्रों से होकर गुजरेगी, जिससे स्वदेशी उत्पादों, स्थानीय उद्यमों और देशभर के स्वदेशी उत्पादो को नई ऊर्जा मिलेगी।

यात्रा का शुभारंभ कल मुख्य अतिथि माननीय श्री अरूण साव जी उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ शासन के करकमलों द्वारा झंडी दिखाकर किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्री राजेश मूणत जी रायपुर पश्चिम विधायक, श्री पुरन्द्रर मिश्रा जी रायपुर उत्तर विधायक, श्री मोतीलाल साहू जी रायपुर ग्रामीण विधायक, श्रीमती मीनल चौबे जी, महापौर रायपुर नगर निगम, श्री सूर्यकान्त राठौर जी सभापति रायपुर नगर निगम, श्री नंद कुमार साहू जी, अध्यक्ष, रायपुर विकास प्राधिकरण, श्री राजीव अग्रवाल जी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट इण्डस्ट्रीयल डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड, श्री संजय श्रीवास्तव जी, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन (नागरिक आपूर्ति), श्री केदार गुप्ता जी, अध्यक्ष, अपेक्स बैंक, श्री दीपक महास्के जी, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कार्पोरेशन लिमिटेड, श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा जी, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी, महिला उद्यमी, युवा व्यापारी तथा बड़ी संख्या में व्यापारी भाई-बहन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

स्वदेशी संकल्प यात्रा का रायपुर भ्रमण मार्ग इस प्रकार रहेगा :-
तेलीबांधा – कैनाल रोड – शंकर नगर – टर्निंग पॉइंट – लोधीपारा चौक – पंडरी कपड़ा मार्केट – लाल चौक करसन चैम्बर – फाफाडीह – नहरपारा – स्टेशन रोड – राठौर चौक – रामसागर पारा – तात्यापारा चौक – सत्ती बाजार चौक – सदर बाजार – कोतवाली चौक – वाइट हाउस।

यात्रा का उद्देश्य “वोकल फॉर लोकल”, स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार एवं छोटे व्यापारियों को समृद्व बनाने एवं आत्मनिर्भर भारत बनाने के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। इस दौरान व्यापारियों से स्वदेशी अपनाने, डिजिटल व्यापार को बढ़ावा देने और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का आह्वान किया जाएगा।

कैट एवं स्वदेशी जागरण मंच छत्तीसगढ़ ने रायपुर के समस्त नागरिकों, व्यापारियों और युवाओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वदेशी संकल्प यात्रा का स्वागत करें एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular