Saturday, March 7, 2026
HomeRaj Chakar Newsप्रतिबंधित सिरप व गांजा तस्करी करते उडीसा के अंतर्राज्यीय तस्कर सहित कुल...

प्रतिबंधित सिरप व गांजा तस्करी करते उडीसा के अंतर्राज्यीय तस्कर सहित कुल 04 गिरफ्तार

थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत पुराना टोल प्लाजा पास आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।
 आरोपी डिलेश्वर मेहर है मूलतः उड़ीसा का निवासी
 आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित सिरप व गांजा किया गया है जप्त
 तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी किया गया है जप्त
जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 6,38,000/- रूपये
 आरोपियों के विरूद्ध थाना आरंग में अपराध क्रमांक 08/26 धारा 21(सी), 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध
 एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आरंग पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
विवरण – पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन निश्चय‘‘ के तहत मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है
इसी तारतम्य में दिनांक 03.01.26 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक चारपहिया वाहन में सवार कुछ व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित सिरप व मादक पदार्थ रखें है तथा महासमुंद से रायपुर की ओर आ रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को प्रतिबंधित सिरप व मादक पदार्थ के साथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आरंग पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों को पकड़ने हेतु आरंग क्षेत्रांतर्गत लखौली स्थित पुराना टोल प्लाजा के पास नाकेबंदी व चेकिंग पाईंट लगाया गया। इसी दौरान मुखबीर द्वारा बताये चारपहिया वाहन को आता देख टीम के सदस्यों द्वारा वाहन को रूकवाया गया। पिकअप वाहन में 04 व्यक्ति सवार थे, जिन्होने पूछताछ में अपना नाम डिलेश्वर मेहर निवासी उडीसा, लेखू सिन्हा, निखिल सिन्हा एवं योगेश धु्रव निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में प्रतिबंधित सिरप एवं मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया, जिस संबंध में चारों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा पुलिस टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 किलोग्राम गांजा, 75 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरफ कोडिन फॉस्फेट तथा तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 04 एन डी 6040 जुमला कीमती लगभग 6,38,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आरंग में अपराध क्रमांक 08/26 धारा 21(सी), 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है
गिरफ्तार आरोपी –
1. डिलेश्वर मेहर पिता मोहनलाल मेहर उम्र 19 वर्ष निवासी लोहरा चट्टी थाना सोहेला जिला बरगढ़ उड़िसा
2. लेखू सिन्हा पिता मन्नू सिन्हा उम्र 22 वर्ष निवासी गंगानगर भनपुरी थाना खमतराई जिला रायपुर
3. निखिल सिन्हा पिता बुधराम सिन्हा उम्र 19 वर्ष निवासी गंगानगर भनपुरी थाना खमतराई जिला रायपुर
4. योगेश धु्रव पिता बिरसिंग धु्रव उम्र 25 वर्ष निवासी गंगानगर भनपुरी थाना खमतराई जिला रायपुर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular