Saturday, March 7, 2026
HomeRaipur Newsप्रतिबंधित हुक्का सामग्रीयों का भण्डारण करते आरोपी सूरज नायडू गिरफ्तार

प्रतिबंधित हुक्का सामग्रीयों का भण्डारण करते आरोपी सूरज नायडू गिरफ्तार

विवरण – पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है
इसी क्रम में दिनांक 02.01.26 को को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत गीतांजली कॉम्पलेक्स के पास स्थित मकान में प्रतिबंधित हुक्का से संबंधित सामग्रियांे का भण्डारण किया जा रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी खम्हारडीह के नेतृत्व में थाना खम्हारडीह पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान स्थित मुखबीर द्वारा बताये पान मकान में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान में 01 व्यक्ति उपस्थित मिला। जिन्होने पूछताछ में अपना नाम सूरज नायडू निवासी खम्हारडीह रायपुर होना बताने के साथ ही स्वयं को उक्त मकान में निवास करना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा मकान की तलाशी लेने पर मकान में हुक्का से संबंधित सामाग्री रखा होना पाया गया
जिस पर उक्त आरोपी सूरज नायडू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रतिबंधित हुक्का पॉट, पाईप, नोजल, कोल, विभिन्न प्रकार के फ्लेवर, तम्बाकू तथा हुक्का से संबंधित अन्य सामाग्री जुमला कीमती लगभग 40,000 /- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अप.क्र. 03/2026 धारा 4(क), 21(क) सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापारा तथा वाण्ज्यि उत्पादन प्रदाय और वितरण का विनियमन) अधिनियम 2003 एंव संशोधन अधिनियम 2023 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है
गिरफ्तार आरोपी – सूरज नायडू पिता स्व. जितेन्द्र कुमार उम्र 37 साल निवासी मकान नं. 603 डी.एम. वाटिका थाना खम्हारडीह जिला रायपुर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular