Saturday, March 7, 2026
HomeRaipur Newsडीजल का अवैध भण्डारण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

डीजल का अवैध भण्डारण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

1080 लीटर डीजल (कीमत ₹1,00,440/-) जप्त

दिनांक 05.01.2026 को पुलिस चौकी सिलतरा की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि धनेली विधानसभा रोड स्थित दुर्गा ट्रेडर्स नामक यार्ड में अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थ डीजल का भण्डारण किया जा रहा है।
सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं चौकी प्रभारी सिलतरा के नेतृत्व में चौकी सिलतरा पुलिस टीम द्वारा उक्त यार्ड में दबिश दी गई। रेड कार्यवाही के दौरान यार्ड में एक व्यक्ति उपस्थित मिला, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम उमेश साव बताया तथा स्वयं को यार्ड का संचालक होना स्वीकार किया।
यार्ड की तलाशी लेने पर अलग-अलग ड्रमों में ज्वलनशील पदार्थ डीजल भरा हुआ पाया गया। डीजल के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहे जाने पर आरोपी द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया तथा पुलिस टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया गया।

इस पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी उमेश साव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अलग-अलग 06 प्लास्टिक ड्रमों में रखे कुल 1080 लीटर डीजल, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,00,440/- है, जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 11/26, धारा 287 बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
उल्लेखनीय है कि आरोपी उमेश साव पूर्व में भी अवैध रूप से पेट्रोल/डीजल के भण्डारण के प्रकरण में जेल निरुद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी :-
उमेश साव
पिता – लखन लाल साव
उम्र – 53 वर्ष
निवासी – हर्षित विहार कॉलोनी, उरकुरा
थाना – खमतराई, जिला – रायपुर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular