
दिनांक 08.01.26 को एण्टी क्राइम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत देवारपारा में एक व्यक्ति अपने पास शराब रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के व्यक्ति की पतासाजी करते हुये व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम संदीप नागरिया निवासी देवारपारा तेलीबांधा रायपुर का होना बताया।
टीम द्वारा आरोपी के पास रखी बोरी की तलाशी लेने पर उसमें शराब पाया गया। शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर आरोपी द्वारा कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया तथा टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया गया।
जिस पर आरोपी संदीप नागरिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखी कुल 30 पौवा देशी शराब एवं बिक्री नगदी रकम कीमती 3,150/- रुपये जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 14/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी – संदीप नागरिया पिता मनोज नागरिया उम्र 25 साल निवासी मरीन ड्राईव बी0एस0यू0पी कालोनी ब्लाक नंबर 16 मकान नंबर 04 थाना तेलीबांधा
रायपुर।
