Saturday, March 7, 2026
HomeRaipur Newsउपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ग्राम कुटकीपारा एवं महराटोला में नवधा रामायण कार्यक्रमों...

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ग्राम कुटकीपारा एवं महराटोला में नवधा रामायण कार्यक्रमों में हुए शामिल

श्रद्धालुओं के बीच बैठकर रामायण पाठ का किया श्रवण, ग्रामीणजनों से की आत्मीय मुलाकात

रायपुर, 02 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा आज जिला कबीरधाम के ग्राम कुटकीपारा एवं ग्राम महराटोला के प्रवास पर रहे। इस दौरान वे दोनों ग्रामों में आयोजित नवधा रामायण कार्यक्रमों में शामिल हुए तथा आयोजन में उपस्थित श्रद्धालुओं, रामायण मंडली के सदस्यों एवं ग्रामीणजनों से आत्मीय मुलाकात की।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने नवधा रामायण स्थल पर भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। उन्होंने श्रोताओं के बीच बैठकर रामायण मंडली द्वारा प्रस्तुत भगवान श्रीराम की जीवन-गाथा का श्रद्धा एवं भावपूर्वक श्रवण किया।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में नवधा रामायण की परंपरा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। गीत-संगीत के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादाओं और जीवन-मूल्यों का प्रसार पीढ़ी-दर-पीढ़ी होता आ रहा है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सद्भाव, नैतिकता और संस्कारों को सुदृढ़ करते हैं।
ग्राम कुटकीपारा एवं महराटोला में प्रवास के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्रामीणजनों से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव भी सुने तथा आयोजकों को आयोजन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular