Sunday, March 8, 2026
HomeRaipur Newsशासन की डिजिटल सुविधाओं का सुदूर वनांचल तक हो विस्तार

शासन की डिजिटल सुविधाओं का सुदूर वनांचल तक हो विस्तार

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बैगा बाहुल्य लरबक्की में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का किया लोकार्पण

गांवों में ही मिलेगा बैंकिंग सेवाओं, पेंशन वितरण और शासकीय योजनाओं का लाभ

कवर्धा, । उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम लरबक्की में नवनिर्मित अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के माध्यम से बैंकिंग सेवाएं, पेंशन वितरण, शासकीय योजनाओं का लाभ जैसे सभी कार्य गांव में ही हो सकेंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का उद्देश्य गांव स्तर में ही सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें शहरों तक जाने की आवश्यकता न पड़े। पेंशन धारियों के पेंशन आहरण, किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि, महिलाओं को महतारी वंदन की राशि निकासी की सुविधा गांव स्तर पर ही इन केंद्रों से मिलेगी। साथ ही लोक सेवा केंद्रों से संबद्ध होने के कारण ग्रामीणों के आयुष्मान भारत कार्ड और अन्य दस्तावेज़ भी यहां से बन सकेंगे। इस केन्द्र से ग्रामीणों को शहर जाने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी, समय, धन और श्रम की बचत होगी। इस अवसर पर इस अवसर पर श्री विदेशीराम धुर्वे, श्री रामकिंकर वर्मा, श्री विजय पाटिल, श्री नंद श्रीवास, श्री नितेश अग्रवाल, श्री बिहारी धुर्वे, श्री रूपसिंह धुर्वे, श्री नरेश चंद्रवंशी, श्री हेमचंद चंद्रवंशी, श्री राजेंद्र कुंजाम सहित अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular