Saturday, March 7, 2026
HomeRaipur Newsथाना खरोरा पुलिस द्वारा प्राणघातक हमलाकर घटना दिनांक से फरार आरोपियों को...

थाना खरोरा पुलिस द्वारा प्राणघातक हमलाकर घटना दिनांक से फरार आरोपियों को धारदार चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार

आरोपी के अजीत घृतलहरे कब्जे से धारदार चाकू किया गया

अप.क्र.48/26 धारा- 191(2),192(3),190,296,109(1),249,BNS एवं 25,27 आर्म्स एक्ट

गिरफ्तार आरोपीगण नाम पता
01.अजीत पिता स्व. नरोत्तम घृतलहरे उम्र 24 साल साकीन मूरा वार्ड क्रमांक 16 थाना खरोरा जिला-रायपुर
02.ईश्वर उर्फ बिट्टू पिता टेकराम टंडन उम्र 19 साल साकीन नवागांव वार्ड नंबर 09 थाना खरोरा जिला रायपुर

मान.पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डां. प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में गिरफ्तार किया गया है

विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24/01/2026 को प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 23/01/2026 को ग्राम रायखेड़ा के चितावर मंदिर के पास मढ़ई मेला कार्यक्रम होने से रात्रि में छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम हो रहा था वहां प्रार्थी अपने दोस्त चन्द्रकांत वर्मा, सुरज कुमार वर्मा, मनहरण लाल साहू थे। रात्रि करीबन 02:30 बजे ग्राम मुरा का रहने वाला अजीत घृतलहरे अपने अन्य दोस्तो के साथ काला रंग के स्कॉर्पियो क्रमांक CG 22 U 4751 में आये और रास्ते में गाड़ी को खड़ी कर दिये थे जिस पर प्रार्थी द्वारा रास्ते से हटाने के लिये बोला गया तो वे लोग नाराज होकर रूक अभी तुम लोगो को बताते है कहकर स्कॉर्पियो में चले गये, फिर कुछ ही देर में अजीत घृतलहरे, अपने अन्य साथियो को लेकर आ गया और सभी एक राय होकर चितावर मंदिर के पास प्रार्थी तथा चन्द्रकांत वर्मा को तुम लोग गाड़ी हटाने के लिये बोलने वाले कौन हो कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की नियत से अजीत घृतलहरे एवं अन्य साथियों द्वारा धारदार चाकू से चन्द्रकांत वर्मा के पेट में प्राणघातक हमला कर दिया जिससे वह लहुलुहान होकर वही पर गिर गया, तथा पोषण लाल धीवर द्वारा जान से मारने की नियत से अपने पास रखे धारदार चाकू से प्रार्थी के दाहिने पैर के जांघ, बायें पैर के घुटना, सिर, कान में प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचाये कि रिपोर्ट पर अपराध कायमकर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना के आरोपियों का पता तलाश कर पूछताछ करने पर आरोपी पोषण धीवर के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त कर प्रकरण में धारा-25,27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई एवं आरोपी इमरान से घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन जप्त किया गया अन्य आरोपियों द्वारा अपना-अपना गुनाह कबूल करने पर विधिवत गिरफ्तार कर विधि विरूद्ध संघर्षरत बालक सहित 08 आरोपियों को पृथक पृथक न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया है, विवेचना दौरान प्रकरण में घटना दिनांक से फरार आरोपी अजीत घृतलहरे एवं ईश्वर उर्फ बिट्टू का विशेष टीम गठित कर आरोपियों का पतासाजी कर गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular