Saturday, March 7, 2026
HomeRaipur Newsप्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ आरोपी गौरव राधवानी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ आरोपी गौरव राधवानी गिरफ्तार

 पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से) के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।
इसी तारतम्य में दिनांक 08.02.26 को थाना खम्हाडीह की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत चण्डी नगर स्थित खाली मैदान के पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा द्वारा सूचना की तस्दीक कर आरोपी को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना खम्हारडीह पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करते हुये व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम गौरव राधवानी निवासी खम्हारडीह का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर गौरव राधवानी द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।
जिस पर टीम के सदस्यांे द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजपैम 38 नग कीमती लगभग 15,200/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 38/2026 धारा 21क, 22 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी- गौरव राधवानी पिता केवल राधवानी उम्र 21 साल निवासी शिव मंदिर व्ही. आई.पी स्टेट कॉलोनी थाना खम्हारडीह रायपुर।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular