Saturday, March 7, 2026
HomeRaipur Newsरायपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन अंतर्गत अपराध एवं हथियारबंद घटनाओं की रोकथाम...

रायपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन अंतर्गत अपराध एवं हथियारबंद घटनाओं की रोकथाम हेतु जारी सख़्त अभियान के तहत थाना मौदहापारा पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई है

थाना मौदहापारा रायपुर में अपराध क्रमांक 32/2026 अंतर्गत धारा 127(1), 109, 309(6) बीएनएस 2023 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

प्रकरण में प्रार्थी मोहम्मद हाशिम पिता मोहम्मद रफीक, उम्र 27 वर्ष, साकिन रक्सेल बाड़ा, थाना मौदहापारा, जिला रायपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 11 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 08:30 बजे से 09:00 बजे के मध्य स्वीपर मोहल्ला, थाना मौदहापारा क्षेत्र में आरोपी द्वारा पुरानी लेन–देन की रंजिश को लेकर मारपीट करते हुए चाकू से हमला किया गया।
घटना में घायल प्रार्थी को तत्काल उपचार हेतु डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार उपरांत पीड़ित की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य पाई गई।

घटना के पश्चात आरोपी गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से क्षेत्र बदल–बदल कर भागने का प्रयास कर रहा था। डीसीपी सेंट्रल जोन के निर्देश पर महज 03 घंटे के भीतर त्वरित नाकेबंदी एवं रणनीतिक खोज अभियान चलाते हुए क्राइम टीम, थाना गोल बाजार, थाना मौदहापारा, कोतवाली एवं एसीसीयू की टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई कर बैजनाथ पारा क्षेत्र के पास से आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण इस प्रकार है
नियाज खान अशरफी उर्फ निज्जू, पिता अब्दुल सत्तार, उम्र 27 वर्ष,
निवासी मदनी चौक, संजय नगर, सलमान पान पैलेस के सामने, थाना टिकरापारा, जिला रायपुर,
हाल पता अफरोज बाग, मौदहापारा, थाना मौदहापारा, जिला रायपुर।

आरोपी के विरुद्ध पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में पाया गया कि
थाना मौदहापारा में आर्म्स एक्ट के दो प्रकरण,
तथा थाना टिकरापारा में एक घरेलू हिंसा का प्रकरण पूर्व से दर्ज है।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से
एक नग स्कूटी (Suzuki कंपनी की)
एक नग चाकू
जप्त किया गया है।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए आरोपी को हिरासत में रखकर आगे की वैधानिक कार्यवाही सतत जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular