Saturday, March 7, 2026
HomeRaipur Newsऑनलाईन सट्टा संचालित करते 02 आरोपियों को भेजा गया जेल

ऑनलाईन सट्टा संचालित करते 02 आरोपियों को भेजा गया जेल

को थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत लालपुर ओव्हरब्रीज के नीचे 02 व्यक्तियों द्वारा ऑन लाईन सट्टा संचालित किया जा रहा है।
सूचना को पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) श्री संदीप पटेल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) श्री राहुल देव शर्मा तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजेन्द्र नगर श्री नवनीत पाटिल एवं थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर को सूचना की तस्दीक कर तत्काल आरोपियों की पतासाजी कर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर के नेतृत्व में थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम विशाल धामेचा तथा सौरभ पिंजवानी निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा ऑनलाईन बैटिंग साईट्स All panel exchange के माध्यम से आई.डी. बनाकर ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलना/खिलाना पाया गया।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी विशाल धामेचा तथा सौरभ पिंजवानी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ऑनलाईन सट्टा संचालन में प्रयुक्त 02 नग मोबाईल फोन तथा नगदी रकम 10,000/- रूपये जुमला कीमती लगभग 1,70,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अप.क्र 62/26 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 112(2)बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही कर जेल भेजा गया है।
प्रकरण में आई.डी. लेकर ऑनलाईन सट्टा खेलने वाले ग्राहको के संबंध में भी जानकारी प्राप्त हुई है, जिनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
गिरफ्तार आरोपी –
01. विशाल धामेजा पिता स्व. आत्मा राम धामेचा उम्र 28 साल निवासी बाबा गोला राम नगर फेस 02 टाटा मोटर्स देवपुरी थाना टिकरापारा रायपुर।
02. सौरभ पंजवानी पिता भगवान दास पंजवानी उम्र 30 साल निवासी देवपुरी थाना टिकरापारा रायपुर।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular