Saturday, March 7, 2026
HomeRaipur News50 किलोग्राम गांजा व नगदी रकम के साथ कार में गांजा की...

50 किलोग्राम गांजा व नगदी रकम के साथ कार में गांजा की तस्करी करते 02 तस्कर गिरफ्तार

 पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साईबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता के संयुक्त मॉनिटरिंग में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।
 वर्ष 2026 में अब तक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा गांजा के कुल 12 प्रकरणों में 27 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 125.658 किलोग्राम गांजा, 2,04,700/- रूपये नगदी रकम, 02 नग चारपहिया वाहन एवं 05 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 75,09,700/- रूपये किया गया है जप्त।
 आरोपियों के कब्जे से कुल 50.94 किलोग्राम गांजा किया गया है जप्त।
 नगदी रकम 02 लाख रूपये, मोबाईल फोन एवं कार को भी किया गया है जप्त।
 जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 32,67,000/- रूपये।
 थाना सिविल लाईन क्षेत्र में दोनों आरोपियों को गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार।
गिरफ्तार आरोपियों से प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में की जा रहीं है विस्तृत पूछताछ।
 पूछताछ कर प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में की जायेगी End-to-End  कार्यवाही।
 आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 88/26 धारा 20(सी), 29 नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
 को एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाइन क्षेत्रांतर्गत केनाल रोड स्थित दुर्गा मंच के पीछे खाली मैदान में एक चारपहिया वाहन में सवार दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री के उद्देश्य से ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।
उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एण्ड साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर वाहन को चिन्हित किया गया। टीम द्वारा वाहन के पास जाकर जांच करने पर उसमें दो व्यक्ति सवार पाए गए। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम हृषिकेश उर्फ ऋषिकेश उर्फ ऋषि सरोज एवं हिमांशु दामले बताया। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में अलग – अलग पैकेटों में गांजा रखा होना पाया गया।
आरोपी हृषिकेश उर्फ ऋषिकेश उर्फ ऋषि सरोज एवं हिमांशु को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 50 किलो 94 ग्राम गांजा, नगदी रकम 02 लाख रूपये, 02 नग मोबाईल फोन, टोयोटा कार क्रमांक एम एच 01 बी यू 9616 कुल कीमती लगभग 32,67,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 88/26 धारा 20(सी), 29 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर End-to-End  कार्यवाही की जा रहीं है।
गिरफ्तार आरोपी –
01. हृषिकेश उर्फ ऋषिकेश उर्फ ऋषि सरोज पिता रमाकांत सरोज उम्र 28 साल निवासी सुमित बाजार के पास धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी।
02. हिमांशु दामले पिता रमेश दामले उम्र 31 साल निवासी आतर गांव अम्बागढ़ चौकी थाना अम्बागढ़ चौकी जिला मोहला मानपुर।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular